India's No.#1 Hindi News Channel

आलाकमान से मिलने सिद्धारमैया के साथ दिल्ली आ रहे दोनों नेता, 4 डिप्टी CM बनाए जाने के पक्ष में नहीं डीके शिवकुमार

कर्नाटक की नई कैबिनेट के लिए आलाकमान ने डीके शिवकुमार से लिस्ट मांगी है। चर्चा है कि पुरानी कैबिनेट के दो दर्जन से ज्यादा चेहरों की छुट्टी हो सकती है।DK Shivakumar clarifies on Delhi visit, rejects meeting Congress top brass

4 डिप्टी सीएम नहीं रखना चाहते डीके शिवकुमार

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस आलाकमान डीके की टीम में चार डिप्टी सीएम रखना चाहता है। लेकिन डीके शिवकुमार इसके लिए राजी नहीं हैं। ऐसे में सरकार का चेहरा बदलने के बाद नई कैबिनेट और डिप्टी सीएम पर चर्चा को लेकर आज डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बैठक में डिप्टी सीएम पर रहेगा जोर

इन्हीं सब मुद्दों पर दिल्ली में डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट पर सिद्धारमैया के साथ आलाकमान के नेता मंथन करने वालै हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर कर्नाटक में डिप्टी सीएम रखे जाने पर होगा। इसके पक्ष में डीके शिवकुमार नहीं हैं।

मांगी गई नए नेताओं की लिस्ट

कर्नाटक की नई कैबिनेट के लिए आलाकमान ने दोनों ही नेताओं से लिस्ट मांगी है। पुरानी कैबिनेट के दो दर्जन से ज्यादा चेहरों की छुट्टी हो सकती है। 9 से 14 के करीब मंत्रियों की शपथ 3 जून को हो सकती है।

संतों के समूह ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात

वहीं, बेंगलुरु में 3 जून की शपथ की तैयारी जारी है। बेंगलुरु में संतों के एक समूह ने कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद भी दिया है।

9 से 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ

3 जून को होने वाली शपथ में सीएम डीके शिवकुमार के साथ 9 से 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी बचे मंत्रियों को लेकर राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.