India's No.#1 Hindi News Channel

BJP को झटका: अन्नामलाई बनाने जा रहे नई पार्टी? नितिन नबीन से मांगा समय

अन्नामलाई का BJP से मोहभंग! नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान, नितिन नबीन से मुलाकात के लिए मांगा समय @NewsRaghavपूर्व IPS अधिकारी और तमिलनाडु में बीजेपी के अहम चेहरों में शुमार के अन्नामलाई के तमिलनाडु BJP से अलग होने की अटकलें सामने आ रही हैं। इस बीच ये खबर आ रही है कि उन्होंने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। के अन्नामलाई के करीबी लोगों के मुताबिक वे 3 जून को कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में जब अन्नामलाई ने मोदी सरकार की थ्री लेंग्वेज पॉलिसी का विरोध करते हुए X पर पोस्ट किया था, तभी से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि उनका BJP से मोह भंग हो गया है।

BJP-AIADMK गठबंधन से थे नाराज

बता दें कि साल 2021 से 2025 तक तमिलनाडु BJP प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अन्नामलाई ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने BJP को तमिलनाडु में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में BJP के AIADMK के साथ चुनावी गठबंधन के फैसले से भी वे खुश नहीं थे। उनके समर्थक कहते हैं कि पूरे चुनाव में पार्टी ने उन्हें एक तरह से साइड लाइन कर दिया, जिसके चलते वे भी काफी हर्ट हो गए थे। हालांकि नितिन नबीन से मुलाकात में क्या होता है यह देखने वाली बात होगी। हाल ही में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने अन्नामलाई को साइड लाइन कर दिया था। यहां जोसेफ विजय की टीवीके ने सरकार बना ली है।

नई पार्टी बनाने की अटकलें

वहीं पिछले 5 दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की तमाम खबरें चल रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय रहने वाले अन्नामलाई ने इन अटकलों को अभी तक एक बार भी नकारा नहीं है, इसीलिए ये शक अब और भी गहराता जा रहा है। एक प्रादेशिक अखबार में छपी खबरों के मुताबिक, अन्नामलाई मक्कल शक्ति इय्यक्कम नाम से अपनी ही पार्टी जल्द शुरू कर सकते हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.