India's No.#1 Hindi News Channel

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों की वजह बनी शेफ की एक चूक, किचन से कैसे फैली आग का हुआ खुलासा

न फायर NOC, न प्रॉपर वेंटिलेशन... दिल्ली के मालवीय नगर में जिस होटल में लगी  आग, वहां ताक पर थे कई मानक | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Several Safety  Norms Not

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में होटल में लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली थी। अब होटल के शेफ ने बताया है कि बिल्डिंग में आग कैसे लगी। मालवीय नगर आग मामले में पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कुक नेगी की लापरवाही सामने आई है। दिल्ली होटल अग्निकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया।

कई कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी पुलिस

इस त्रासदी से जुड़े घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस अब तक होटल के कई कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद होटल के 65 वर्षीय रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रबंधक की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, बुधवार सुबह जब आग लगी, उस समय नेगी रसोईघर में खाना बना रहा था। आग लगने के सही कारण का पता फॉरेंसिक और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा, लेकिन शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आग संभवत: रसोईघर या उसके आसपास के हिस्से से शुरू हुई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी।

स्टोव में धमाके के बाद फैली आग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेगी ने पूछताछ में बताया कि बुधवार सुबह रसोई में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। उसका दावा है कि स्टोव में विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

बयान को फॉरेंसिक रिपोर्ट से मैच करेगी पुलिस

पुलिस का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के निष्क्रिय होने से निकास मार्ग बंद हो गए, जिसके कारण कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस कुक के बयान को फायर और फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर उनसे मैच करकर आगे की जांच करेगी। सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्टोव में आग कुक की लापरवाही की वजह से लगी और वो वहां से डर के भाग गया था। आग लगने के बाद क्या कुक ने बिल्डिंग की मेन लाइट बन्द की, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम बन्द हो गए। इन फैक्ट्स को पुलिस क्रॉस वेरिफाई कर रही है। इलेक्ट्रिक स्टोव में आग लगने के दौरान जो लोग मौजूद थे, पुलिस उन सबके बयान दर्ज करेगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.