India's No.#1 Hindi News Channel

खुद की हिफाजत का हथियार बना काल: लाइसेंसी गोली से BJP महिला नेता की मौत

जबलपुर में एक विवाद के दौरान अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लग जाने से बीजेपी नेता संगीता रजक की मौत हो गई। अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे संगीता रजक के पेट में जा लगी।DNA Testing for crime scene investigations - DNA Forensics

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थानीय नेता और पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है।

पत्नी की लाश मिलने के बाद पति ने की आत्महत्या

एक अन्य खबर में, मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पत्नी का शव मिलने के एक दिन बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयंक सिंह का शव वाहन फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) की एक खाली आवासीय इमारत में फंदे से लटका मिला। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को उसकी पत्नी नेहा सिंह का शव अधारताल थाना क्षेत्र स्थित उनके किराए के मकान में मिला था। नेहा और मयंक की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। नेहा के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी और उसके पहले विवाह से आठ वर्षीय पुत्र है। नेहा पिछले एक वर्ष से इंदौर में काम कर रही थी और 28 मई को जबलपुर लौटी थी। उन्होंने बताया कि तीन जून की रात दंपति के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद नेहा लापता हो गई थी। शुक्रवार शाम मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि मकान बंद है और उसमें से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस की टीम ने मकान में प्रवेश किया, जहां नेहा का सड़ा-गला शव मिला।

सुरक्षा के लिए लिया था हथियार

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, इस परिवार पर कुछ दिनों पहले ही स्थानीय असामाजिक तत्वों ने बमबारी की थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। इसी घटना के बाद परिवार ने अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूक ली थी। उन्होंने कहा कि बंदूक जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संगीता रजक भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी थीं और पार्टी से जुड़ी हुई थीं।

आखिर क्या हुआ था?

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब एक बजे संगीता रजक के घर के बाहर कुछ विवाद चल रहा था। मामले को शांत कराने और देखने के लिए उनके पति और देवर घर से बाहर गए हुए थे। बाहर हो रहे विवाद को देखते हुए संगीता रजक सुरक्षा के लिहाज से घर में रखी लाइसेंसी बंदूक अपने परिजनों को देने के लिए बाहर आ रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे संगीता रजक के पेट में जा लगी। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.