बरसात का लाभ लाभ उठाएं कृषक एन,पी,के का करें छिड़काव इकाई प्रमुख
बस्ती जिले में बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट एवं केंद्र के गांव चंगेरवा सुकरौली नरौली बनगांव कोमिया बहादुरपुर के गन्ना प्लांट का निरीक्षण चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने किया उन्होंने कृषकों से कहा कि बरसात अच्छी हो रही है आप गन्ना में एनपीके का छिड़काव करें जिससे उत्पादन अच्छा प्राप्त हो और रोग एवं कीट से फसल बचाव हेतु चीनी मिल द्वारा लैंप वितरण किया जा रहा है जिसका लाभ आप ले जिससे कीट पतंग से फसल को नुकसान न होने पाए चीनी मिल के द्वारा कृषकों को एनपी के कोराजन, बटको ,चक्रव्यूह दवा वितरण की जा रही है आप चीनी मिल से या अपने क्षेत्रीय फील्ड सुपरवाइजर से दवा ले सकते हैं उन्होंने गेट पर गन्ना प्लांट में लगे कृषक रामनाथ शिवपूजन चौधरी जगदंबा अंबिका चौधरी जनार्दन यादव घनश्याम यादव के प्लाट पर लैंप का भी निरीक्षण किया सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि हम हर कृषक को लैंप पहुंचने का कार्य कर रहे हैं और ग्राम कृषक गोष्ठी के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है गन्ना सर्वे कार्य आखिरी चरण में चल रहा है जिन कृषकों के सट्टे लाक हैं और गन्ना विकाससमिति के नए मेंबर बनना चाहते हैं तो जरूरी कागज जैसे चार फोटो खतौनी आधार कार्ड मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अपने फील्ड सुपरवाइजर को उपलब्ध करा दें जिससे उन्हें नया मेंबर और सट्टा लाक खुल सके और भविष्य में गन्ना सप्लाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इस दौरान सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला गेट इंचार्ज राजेश सिंह और गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।
Comments are closed.