क्या सोहागपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार जारी ?
शहडोल: सोहागपुर थाना क्षेत्र के नरवार, नवलपुर, डालाघाट और श्यामडीह क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि शाम से लेकर सुबह तक रेत से भरे वाहन क्षेत्र में आवाजाही करते देखे जाते हैं।
कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि रेत के अवैध कारोबार में कुछ व्यक्तियों की भूमिका हो सकती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि अवैध रेत परिवहन को लेकर कथित रूप से सुविधा शुल्क लिए जाने की बातें कही जा रही हैं। एक वाहन मालिक ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर दावा किया कि वाहनों के संचालन को लेकर नियमित रूप से हिसाब-किताब किया जाता है। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
रात्रि के समय नरवार, बिजौरी एवं सोन नदी क्षेत्र से रेत से भरे वाहनों की आवाजाही को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर रेत का भंडारण और परिवहन खुलेआम होता दिखाई देता है।
इन सभी आरोपों एवं दावों की सत्यता की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Comments are closed.