India's No.#1 Hindi News Channel

अधिकारी-कर्मचारियों ने उड़ाईं सीएम हेल्पलाइन की धज्जियां, शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल

शहडोल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि शिकायतों का वास्तविक समाधान किए बिना ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें निराकृत दर्शाकर बंद कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज कुछ शिकायतों को बिना जांच एवं बिना संतोषजनक निराकरण के ही संबंधित लिपिक द्वारा पोर्टल पर निराकृत दर्ज कर दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, फिर भी शिकायतें बंद कर दी गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक दबाव और कार्रवाई के भय से कई मामलों में अधिकारी स्वयं ही शिकायतों का निराकरण दर्ज कर देते हैं, जिससे सीएम हेल्पलाइन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

यह पूरा मामला जांच का विषय बताया जा रहा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक होगी।

मामला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शहडोल से जुड़ा हुआ है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.