*कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर सुरेन्द्र अग्रहरि ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना।*
चेतन चौहान के निधन पर डीसीएफ चेयरमैन ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना।।
(दुद्धी)सोनभद्र- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर रहे चेतन चौहान जी(72 वर्षीय) के निधन पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने शोक व्यक्त किया ।ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें ।
भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाजी का परचम लहरा कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी पारी खेली ।अमरोहा जिले के नौगांवा सादात सीट से 2017 में विधायक चुने जाने के बाद उन्हें योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके बाद इस समय सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी ,नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे ।डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।किडनी में संक्रमण ज्यादा हो जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनकी मौत हो गई ।उनके निधन से बहुत दुःख हुआ है ।भगवान उनके परिवार वालो को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे।।