*जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी की उपस्थिति में थाना संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन थाना पहाड़ी में किया गया* रिपोटर- भूपेंद्र त्रिपाठी
चित्रकूट-जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष व नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि जो आज थाना दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका निस्तारण आज ही राजस्व पुलिस की टीम भेजकर कराएं तथा जो पूर्व में लंबित समस्याएं हैं उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए।


जिलाधिकारी ने चकबंदी के लेखपालों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी मामले सबसे अधिक चकबंदी के प्राप्त हो रहे हैं मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए तथा समस्या ग्रस्त व्यक्ति को निस्तारण आख्या से अवगत भी कराया जाए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता युक्त समस्याओं का निस्तारण कराया जाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजापुर, थानाध्यक्ष पहाड़ी श्रवण कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी व लेखपाल तथा कानूनगो मौजूद रहे।
रिपोटर- भूपेंद्र त्रिपाठी जी टीवी न्यूज़ चित्रकूट