India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया जिला जेल में जल जमाव का डीएम व एस पी ने किया निरीक्षण।*

0

*बलिया बारिश के चलते जलभराव की समस्या को कम करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासशील है। जिलाधिकारी एसपी शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शनिवार को फिर जिला जेल का निरीक्षण कर समस्या से निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान कैदियों से भी बातचीत की और जेल की हर व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि, जेलर ने बताया कि पिछले वर्ष जैसी स्थिति नहीं है।

पूरा पानी निकल गया था, पर गुरूवार की रात हुई बारिश से फिर जमा हो गया। अगर अब भारी बरसात नहीं हुई तो एक दिन में पूरा पानी निकल जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवश्कता पड़े तो और पम्पिंग सेट लगा लें। प्रयास यही रहे कि जलभराव ज्यादा समय तक नहीं रहने पाए। उन्होंने कैदियों से बातचीत की। कहा, अगर कोई भी असुविधा हो तो बताएं। उन्होंने जेल की महिला बैरक में भी गए और उनके जरूरी जानकारी ली। इसके बाद जेल कार्यालय में आए और अभिलेखों की जांच पड़ताल भी की।

रिपोर्टर – नवल जी,बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.