India's No.#1 Hindi News Channel

*लखनऊ उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई*

0

*कंटेनर से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले*

*यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा*
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर में भी आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के तकरीबन 4.30 बजे हुआ। कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही था। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के नजदीक आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। एक्सप्रेसवे के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चालक कंटेनर छोड़कर भाग चुका था।

सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक कार में सभी सवार लोगाें की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक मोड़ दिया था। पीछे से आ रही कार तेज रफ्तार में थी। इससे कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई थी। कार लखनऊ के नंबर की है। हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल पाए। इससे कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। आग लगते कार आग का गोला बन गई, वहां मौजूद लोग भी उन्हें बचाने में बेबस थे।पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष लग रहे हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.