India's No.#1 Hindi News Channel

*दुद्धी: एबीवीपी दुद्धी नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन बृजेश यादव बने नगर अध्यक्ष व नीरज गुप्ता बने नगर मंत्री*

0

दुद्धी:/-

*एबीवीपी दुद्धी नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन*

*बृजेश यादव बने नगर अध्यक्ष व नीरज गुप्ता बने नगर मंत्री*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुद्धी नगर इकाई का गठन स्थानीय डी सी एफ सभागार में संपन्न हुई।बैठक की शुरुवात स्वामी विवेकानन्द व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच के प्रदेश संयोजक नीरज अग्रहरि,जिला प्रमुख नित्यानन्द मिश्रा व दुद्धी तहसील के सह प्रमुख राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीरज अग्रहरि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,जिसका लक्ष्य राष्ट्रपुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में छात्रों के संगठन को वैश्रि्वक रूप देकर भारत को पुन: विश्व गुरु के पद पर स्थापित करना। इसके लिए स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद निरंतर विभिन्न क्रियाकलापों के द्वारा लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयासरत है। जिला प्रमुख नित्यानन्द मिश्रा ने कहा कि आज देश कई प्रकार की समस्याओं का एक साथ सामना कर रहा है। हम इन समस्याओं से तभी मुक्ति पा सकते हैं जब हमारे युवक स्वाभिमानी और राष्ट्रीयता से पूर्ण हों। इस मौके पर पूर्व की नगर कार्यकारिणी के विघटन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नगर अध्यक्ष बृजेश यादव के अलावा उपाध्यक्ष की भूमिका में बलवंत सिंह पटेल, संतोष पांडेय,शिवनाथ सिंह,उदय कुमार व दीपक गुप्ता जी को दायित्व सौंपा गया । वहीं नगर मंत्री नीरज गुप्ता, नगर सह मंत्री की भूमिका में सूरज गुप्ता,अंकित मिश्रा,मुकेश कुमार,रितेश मौर्य,राजन सोनी को दायित्व सौंपा गया।राजकीय इंटर कॉलेज की कॉलेज इकाई की भूमिका में इकाई अध्यक्ष रामजीव मौर्य व उपाध्यक्ष आशीष कुमार जी को दायित्व सौंपा गया ।आयाम कार्य की गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक जितेंन्द्र सोनी,स्टूडेंट फ़ॉर सेवा नगर संयोजक अखिलेश कुमार,विकासार्थ विद्यार्थी नगर संयोजक विवेक अग्रहरि को दायित्व सौंपा गया । वही सोशल मीडिया की गतिविधियों को लेकर तहसील संयोजक दिवाकर ब्याहुत व सौरभ जायसवाल को तहसील सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।इस मौके पर राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक महेश अग्रहरि,तहसील संयोजक सूरज जायसवाल,आशीष जायसवाल,छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल कांस्यकार समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.