India's No.#1 Hindi News Channel

*जिले में 664 बुजुर्गों एवं 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को लगा कोविड-19 का टीका।* रिपोर्टर – नवल जी, बलिया

0

*बलिया। 27 मार्च को बलिया
जनपद में शानिवार को 19 केंद्रों पर 22 सत्र आयोजित कर जिले के 20 सरकारी अस्पतालों एवं 2 प्राइवेट अस्पताल( महाबीर अस्पताल एवं शांति देवी नेत्रालय) में संचालित कर बुजुर्गों एवं 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को कोविड के टीके कीडोज लगाई गयी। शाम पांच बजे तक जिले के 664 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुये यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुये हैं।
उन्होंने बताया की टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन करें।
उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉo हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जायेगा।
सत्यापन के लिए आवश्यक:-
अगर आप कोविड – 19 टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो अपना एक पहचान पत्र ले आना न भूलें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी एवं पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड , स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.