India's No.#1 Hindi News Channel

जोरुखाड़ फुलवार से देवघर के लिये निकला कावरिया बम का जत्था

0

बाजे गाजे के साथ पूजा अर्चना कर कावरिया बम देवघर के लिये हुए रवाना

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरुखाड़ व फुलवार से आज दोपहर को 45 कावरिया बम का जत्था बाजे गाजे के साथ बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा, बाबा नगरिया दूर है जाना भी जरूर, बोल बम बोलबम, हर हर महादेव, ओम शंभू के जयघोष के साथ पैदल लगभग 5 किलोमीटर शिवमंदिर घिवहीँ पर पहुंचे वहां पंडित अनुज कुमार मिश्रा से बिधि विधान से पूजा अर्चन कर देवघर के लिये रवाना हुए कांवरियों की अगुवाई कर रहे हैं गिरवर प्रसाद यादव ने बताया कि साल में एक बार बाबा के दरबार में मेला लगता है परंतु बीते 2 वर्षों से कोरोना का होने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण भक्त बाबा का दर्शन नहीं किए हैं जिसके कारण बाबा के दर्शन करने के लिए व्याकुल हो गए कोरोना जैसी बीमारी सरकार के द्वारा नियंत्रण होने के पश्चात छूट मिली है हम सब ग्रामीण जनता हर्षोल्लास के साथ गांव में रह रहे समस्त ग्रामीण जनता के अमन-चैन के लिए मन्नत मांगेंगे व प्रसाद लाकर पूरे गांव में वितरण करेंगे इस मौके पर इंद्रदेव यादव महेंद्र यादव प्रेमचंद यादव रमेश यादव सरजू प्रसाद राजकुमार उमेश कुमार दिनेश प्रसाद रमाशंकर सहित दर्जनों कावरिया बम के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीण भी मौजूद थे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.