India's No.#1 Hindi News Channel

डी ए वी परासी में खेल दिवस के उपलक्ष्य में अन्तर्सदनीय फुटबॉल मैच का आयोजन

0

आज डी ए वी पब्लिक स्कूल, परासी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक अन्तर्सदनीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच के प्रारंभ में मेज़र ध्यानचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए व खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें खेल भावना से खेलने को कहा। इस क्रम में दयानंद और अरविंदो सदन के विरूद्ध श्रद्धानंद और विवेकानंद सदन के बीच खेले गए फुटबॉल मैच में दयानन्द और अरविंदो सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को एकतरफ़ा मुकाबले में 4-0 से हराकर प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम किया। इस मैच में रेफ़री की भूमिका विद्यालय के खेल शिक्षक श्री अरुण कुमार सिंह और श्री राजेश सिंह ने निभाई।

प्राचार्य

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.