India's No.#1 Hindi News Channel

चूर्क सर्किट हाऊस मे भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला श्रम मंत्री से

0

भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र में जिला अध्यक्ष सदानंद उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल श्रम एवं सेवायोजन मंत्री माननीय श्री अनिल कुमार राजभर जी से मिलकर उन्हें गुलदस्ता एवं भारतीय मजदूर संघ की डायरी देकर सम्मानित किया गया ! अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय शशिकांत श्रीवास्तव जी ने अंगवस्त्र देकर के श्रम मंत्री का स्वागत किया
श्रम मंत्री एवं जिले के यूनियनों के साथ बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता श्रम मंत्री ने किया बैठक में जिले की समस्याओं पर सभी ने अपना अपना विचार रखा उसके उपरांत बीएमएस प्रतिनिधि मंडल ने मजदूरों की ज्वलंत समस्यायों पर ज्ञापन दिया समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए तुरंत ही उप श्रम आयुक्त पिपरी को निर्देशित किया विद्युत मजदूर संगठन रेणु सागर के अध्यक्ष मनोज कान्दू (मद्धेशिया ) मंत्री राम मिलन अनील तिवारी, पर्यावरण जिला प्रभारी ,संरक्षक धुरंधर शर्मा जिला उपाध्यक्ष रामबली यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य एस एन पाठक, शशि कांत सिंह, अंबुज सिंह
संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ सोनभद्र उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष विकास गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष मनदीप कुमार महिला महामंत्री मनीषा रानी कोषाध्यक्ष शीला पाल ने भी अपना ज्ञापन श्रम मंत्री को सौंपा और महिला महामंत्री मनीषा ने श्रम मंत्री से कहा महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश महिला का अधिकार है जिससे बंचित किया जा रहा है जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा है मातृत्व अवकाश दिलाने की कृपा करें

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.