India's No.#1 Hindi News Channel

एन टी पी सी के 47वां स्थापना दिवस का आयोजन

0

शक्तिनगर- सोनभद्र । एन. टी. पी. सी. का 47 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एन. टी. पी. सी. के संकल्प भवन में एन. टी. पी. सी गीत से प्रारम्भ हुआ । कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि स्टेशन प्रमुख श्री बसुराज गोस्वामी तथा अन्य वरि0 अधिकारियों द्वारा केक काट कर किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में स्टेशन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया । उन्होने सुरक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए संविदा कर्मियों को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर स्टेशन के वरि० अधिकारी तथा कर्मचारियों के अलावा वनिता समाज की अध्यक्षा तथा अन्य सदस्याएं उपस्थित रही ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.