*एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन*
एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
केन्द्रीय सुरक्षा कार्यालय, एनटीपीसी लिमिटेड के निर्देशानुसार विंध्याचल परियोजना में नवंबर माह 2022 में
सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में एनटीपीसी विंध्याचल के सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत दिनांक-
30.11.2022 को डीपीएस स्कूल विंध्यनगर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में आठवीं क्लास में पढ़ रहे स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़
नाटक का मंचन किया गया एवं सड़क सुरक्षा से संबन्धित लोगों को जागरूक करने हेतु प्रभावी संदेश दिया
गया। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। एवं अपनी प्रतिभागिता
सुनिश्चित की।


उक्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों एवं अभिववकगणों को सड़क सुरक्षा से संबन्धित चिन्हों के
उचित पालन करने हेतु जागरूकता किया गया एवं होने वाले दुर्घटनाओं से बचने हेतु प्रेरित भी किया गया।
साथ ही अभिववकों हेतु सड़क सुरक्षा से संबन्धित प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी
अभिवावकगणों नें भाग लिया। यह कार्यक्रम सभी बच्चों एवं अभिववकों हेतु काफी मनोरंजक रहा। इस
दौरान बच्चों एवं अभिववकों को सड़क सुरक्षा से संबन्धित विषयों पर विभिन्न जानकारी दी गई। इस
अवसर पर सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाध्यापक(डीपीएस स्कूल विंध्यनगर) श्री जनार्दन पाण्डेय नें अपने उद्बोधन में एनटीपीसी विंध्याचल
सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह पर आयोजित कार्यकर्मों की सराहना की एवं स्कूली बच्चों
द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक मंचन को काफी सराहा।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन) श्रीमती
कामना शर्मा, प्रधानाध्यापक (डीपीएस स्कूल विंध्यनगर) श्री जनार्दन पाण्डेय, सुरक्षा विभाग के अधिकारी एवं
कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं अभिववकगण उपस्थित रहें।
Comments are closed.