India's No.#1 Hindi News Channel

सतीश चंद्र डिग्री कालेज छात्र एवम शिक्षकों का मामला लगा अब तुल पकड़ने

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया
दिनांक – 09-12-2022

बलिया सतीश चंद्र डिग्री कालेज का मामला अब तुल पकड़ते नजर आ रहा है दरसल 25 नवंबर को कुछ बाहरी छात्र आ कर के अनावश्यक रूप से बढ़ी हुई फीस के नाम पर शिक्षकों से अभद्रता करने पर सतीश चंद्र कॉलेज के शिक्षकों द्वारा कॉलेज में ताला बंद कर दिया गया और पठन-पाठन बंद कर अनवरत धरना पर चल रहे है आज कई संगठनों ने इस धरने को समर्थन दिया और आज सतीश चंद्र कॉलेज से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक इकट्ठा होकर के डीएम कार्यालय पहुंचे जहां अपनी मांगों को लेकर के प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष का कहना है कि यह लड़ाई अत्याचारी के खिलाफ है जिन छात्रों द्वारा यह सब किया गया है वह भी उस विद्यालय के छात्र कभी रहे ही नहीं और उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया गया है उसके बावजूद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा आज प्रशासन कार्रवाई कर दे कल से धरना समाप्त हो जाएगा इस धरने में प्राथमिक शिक्षक संघ मध्यमिक शिक्षक संघ डिग्री कॉलेज के शिक्षक सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक स्कूल कॉलेज बंद करके इस धरने में आज शामिल हुए थे और सभी की मांग यही है कि जिसके ऊपर f.i.r. किया गया है उसके ऊपर प्रशासन कार्रवाई करें जब तक करवाई नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.