India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी सिंगरौली में मकर सक्रांति के अवसर पर पतंग महोत्सव का आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आवासीय परिसर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पतंग महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बसुराज गोस्वामी, कार्यकारी निदेशक द्वारा किया गया।
मकर संक्रांति के अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारियों, बच्चों एवं परिवार जन द्वारा रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं गयी एवं पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर श्री बसुराज गोस्वामी द्वारा स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्यों को पतंग महोत्सव के सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई। उन्होंने पोंगल एवं मकरसक्रांति के सुअवसर पर भी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की एवं सभी के जीवन में खुशियां, सफलता एवं समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर सपोर्ट काउंसिल के सभी सदस्य, एनटीपीसी के वरिष्ठ कर्मचारीगण, परिवार जन एवं बच्चें उपस्थित रहे।
इस पतंग महोत्सव का आयोजन श्री निशांत गर्ग, अध्यक्ष, खेल परिषद एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.