India's No.#1 Hindi News Channel

*अधिग्रहीत भूमि के प्रतिकर की मांग*

अधिग्रहीत भूमि के प्रतिकर की मांग

दुद्धी/सोनभद्र|कनहर सिंचाई परियोजना के ग्राम कोरची निवासी विस्थापित रमेश कुमार ने सिंचाई विभाग पर भूमि अधिग्रहण के बाबजूद प्रतिकर न देने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि

जमीन खाता संख्या- 167 के गाटा संख्या 869.32ख रकबा 0.2020 0 1900 (अवशेष था उक्त जमीन को कनहर सिंचाई परियोजना अमवार द्वारा मनमाने ढंग से बिना किसी सूचना के 28.03.2019 को अधिग्रहण कर लिया गया है तथा सिंचाई विभाग द्वारा आज तक भी इस जमीन का प्रतिकर नहीं दिया गया है। विस्थापित ने बताया कि बीते 13 फ़रवरी को चौपाल के दौरान उपजिलाधिकारी ने विस्थापित परिवारों को 15 दिन में अपना जमीन घर छोड़ने को कहा है ऐसी दशा में हम कहा जाए।पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से प्रतिकर दिलाने की मांग की है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.