India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया कैशपर माइक्रो क्रेडिट द्वारा सदस्यों को वित्तीय और सेवाओं से लोगो को किया गया जागरूक।*

बलिया कैशपर माइक्रो क्रेडिट द्वारा सदस्यों को वित्तीय और सेवाओं से लोगो को किया गया जागरूक।

रिपोर्ट – नवल जी,बलिया

बलिया आरबीआई द्वारा प्रदत्त सदस्या के अधिकार तथा कैशपर माइक्रो क्रेडिट द्वारा सदस्यों हेतु वित्तीय और सेवाओं से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन जीराबस्ती स्थित कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुमन कश्यप ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन है जिसे हम गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सूक्ष्म वित्तीय एवं स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं। इसी संदर्भ में हम अपने सदस्यों के बीच वित्तीय साक्षरता के साथ अपने उत्पाद एवं सेवाएं तथा सदस्यों के साथ होने वाली धोखाधड़ी एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सूची वित्तीय संस्थाओं को जारी दिशा में देश के साथ सदस्यों के संरक्षण एवं वित्तीय अधिकार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। जिससे सदस्य एवं परिवार के अन्य सदस्य वित्तीय साक्षरता के तहत अपने आप को होने वाले धोखाधड़ी से बचा सके। यह संस्था है गरीब महिलाओं को लोन देने की काम करती है वो भी 17 प्रतिशत के ब्याज लोन देती है। इस अवसर पर रिजनल मैनेजर मुकेश यादव, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, मीरा, जानकी, गुड़िया, विमला, राजकुमार, कैलाशनाथ, नसीम खां, मनोज आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.