India's No.#1 Hindi News Channel

23 सितम्बर को काला दिवस एवं विरोध प्रदर्शन

भारत सरकार द्वारा 44 श्रम क़ानून को परिवर्तन कर 4 श्रम कानून बनाया जा रहा है इसके विरुद्ध मे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेडी जी के निर्णय के अनुसार दिनांक – 23/09/2024 को काला दिवस एवं विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।        

आर सी एस एस (इंटक) के महामन्त्री पुष्पराज सिंह ने बताया कि

आज दिनांक -20/09/2024 को शाम 6.00 बजे संगठन कार्यालय जयंत परियोजना मे बैठक कर यह निर्णय किया गया की दिनांक -23/09/2024 सुबह से ही सभी साथी काला फीता लगाकर एवं नारे बाजी कर विरोध करेंगे इसलिए संगठन के आप सभी सम्मानित साथियो को सूचित किया जाता है इस कार्यक्रम मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
निवेदक -आर सी एस एस, सिंगरौली, (म. प्र.)

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.