एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई, रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक छोटा गैस सिलेंडर रखा गया
कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई। महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक छोटा गैस सिलेंडर रखा गया था। सिलेंडर को देखते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर हैं और जांच कर रहे हैं। हाल ही में कानपुर में यह तीसरी ऐसी घटना है।
कानपुर। दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर छोटा गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की घटना सामने आई है। हालांकि ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक के बीच में सिलेंडर रखा देख ट्रेन रोक दी, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।
लूप लाइन से कानपुर से प्रयागराज की तरफ मालगाड़ी जा रही थी। पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर हैं। जांच की जा रही है। इससे पहले पनकी औद्योगिक क्षेत्र के पास साबरमती एक्सप्रेस का इंजन और 20 बोगी ट्रेन की पटरी से नीचे उतर गए थे।
Comments are closed.