नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना खेजुरी पुलिस टीम को मिली सफलता ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 09.10.2023 को ग्राम नेहता थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया के रहने वाले सुधीर कुमार पुत्र सुरेन्द्र नाथ निवासी नेहता थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया के 1.चन्दन कन्नौजिया, 2.संजीव उर्फ मुन्ना कन्नौजिया, 3.अनिल कन्नौजिया ने मुझे व मेरे साथियों (राजू वर्मा, अमृता राय, विकाश रावत) से संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे 96000 रुपया, वह मेरे साथी विकाश रावत से 130000 रुपया, और अमृता राय से 70000 हजार रुपया और राजू वर्मा 120000 रुपया लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया । जब हम लोग ज्वाइनिंग करने गये तो नियुक्ति पत्र का फर्जी होना पाया गया । जब प्रार्थीगण उपरोक्त अभियुक्तों के घर गये तो गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी दी गई । जिसपर थाना खेजुरी द्वारा मु0अ0सं0 151/2023 धारा 406/419/420/467/468/471/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में धारा 120B आईपीसी की बढोत्तरी की गई ।
आज दिनांक 22.09.2024 को थाना खेजुरी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. संजीव कुमार उर्फ मुन्ना कन्नौजिया 2.अनिल कन्नौजिया पुत्रगण स्व0 रामवृक्ष कन्नौजिया निवासीगण बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय, बलिया रवाना किया गया । शेष एक नफर वांछित अभियुक्त चन्दन कन्नौजिया पुत्र अनिल कन्नौजिया साकिन बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया जो काफी दिनों से फरार चल रहा है, के विरूद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा चुकी है । अभियुक्त चंदन उपरोक्त की तलाश जारी है ।
Comments are closed.