6 वीं से इण्टर तक के सभी विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन
बलिया राजकीय बालिका इण्टर कालेज बलिया में सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज जनपद बलिया के6 वीं से इण्टर तक के सभी विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत 2047 कला /पेंटिंग, विकसित भारत 2047 पर निबन्ध, वोकल फांर लोकल – आत्मनिर्भर भारत पर संवाद/ संम्भाषण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपेन्द्र तिवारी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने निर्धारित किया है। उसमें सभी 140 करोड़ देशवासियों के विकास के अन्तर्गत सभी को आवास, शौचालय, आयुष्मान, मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे, रेलवे, हवाई यात्रा, लडकियों के सुमंगला योजना, सुकन्या आदि योजना पर संवाद करके बच्चों को बताया और इन प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बालिका कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रंजनी श्रीवास्तव ने की एवं इस कार्यक्रम के संयोजक तथा संचालन का कार्य सन्तोष कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलिया द्वारा किया गया ।

इस मौके पर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि के रूप , अजय सिंह , भोला बाबा पूर्व जिलाउपाध्याक्ष बलिया, आशिष शर्मा, प्रदीप राय, विवेक सिंह एवं अन्य सहयोग शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रही।
Comments are closed.