4 साल में काम से व्यापारियों को बनाया दीवाना, उसी कारीगर ने किया ऐसा कांड; 1.5 करोड़ का सोना गायब
कानपुर में ज्वेलरी बनाने वाला कारीगर डेढ़ करोड़ रुपये का सोना लेकर फरार हो गया. वह शहर के दो बड़े सर्राफा कारोबारियों से 1 किलो 886 ग्राम सोना लेकर भाग गया. आरोपी कारीगर पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.![4 साल में काम से व्यापारियों को बनाया दीवाना, उसी कारीगर ने किया ऐसा कांड; 1.5 करोड़ का सोना गायब 4 साल में काम से व्यापारियों को बनाया दीवाना, उसी कारीगर ने किया ऐसा कांड; 1.5 करोड़ का सोना गायब]()
दो कारोबारियों का ले गया सोना
पीड़ित सरफराज ने बताया कि उन्होंने मानस को 24 कैरेट का 891 ग्राम सोना देकर जेवर बनाने के लिए 5 दिसंबर को दिया था, जिसकी कीमत 70 लाख रुपए है. 6 दिसंबर को मानस को जब सरफराज ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद वह उसके किराए वाले घर पर पूछताछ करने पहुंचे, लेकिन वहां पर मानस नहीं मिला. जब लोगों से उसके बारे में उन्होंने जानकारी करी तो वहीं पर अजय ज्वेलर्स के मालिक गौरव पाल उन्हें मिले. उन्होंने सरफराज को बताया कि उनकी दुकान से भी मानव 995 ग्राम सोना ले गया था, जिसकी कीमत 79 लाख रुपए है. गौरव पाल ने बताया कि वह भी मानस को ढूंढते-ढूंढते उसके घर जा पहुंचे.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पूरे मामले में कानपुर फीलखाना थाने के इंस्पेक्टर प्रभारी प्रवीण प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू करी गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकल लिए गए हैं. पिछले 2 सालों में सर्राफा कारोबारी से सोना लेकर भागने के तीन मामले सामने आ चुके हैं.
लेकिन अभी तक कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस उन्हें पकड़ पाने में असफल रही है, जिसको लेकर सर्राफा कारोबारी में आक्रोश है. उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे. पिछले वर्ष दिसंबर महीने में ही महाराष्ट्र के सांगली का रहने वाला संपत कई सर्राफा कारोबारियों का करोड़ों रुपए का सोना लेकर भाग निकला था, इसके बाद पुलिस आज तक उसकी तलाश कर रही है.

Comments are closed.