महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले गौतम अदाणी
उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के ‘सागर’ बंगले में हुई। आइए इस बारे में जानें।

उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यहां उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के ‘सागर’ बंगले में हुई।