India's No.#1 Hindi News Channel

दुद्धी नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे जल्द हो चालू

दुद्धी,सोनभद्र : अपराधों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य चौराहो पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर अपराध नियंत्रण की बात कही जा रही थी मगर दुख इस बात का है कि वह कैमरा या तो खराब पड़े है या देख रेख के अभाव में बंद होकर धूल फाक रहे है जिससे कस्बा में हो रही अपराधिक घटनाओं की सही नजर नहीं रखी जा रही । बीते 26 दिसंबर गुरुवार रात्रि को 10 बजे दुद्धी पोस्ट ऑफिस के समीप पैदल चल रहे 2 युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया अगर म्योरपुर तिराहे पर लगा तीसरा निगाह सही रहता तो उक्त वाहन का पर्दाफाश हो जाता जबकि म्योरपुर तिराहे पर कई कैमरे लगे हुए है। वही कस्बा में स्थित दुकानदारों द्वारा भी सीसीटीवी कैमरा नही लगाया गया है जिससे अपराधों में नियंत्रण पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । आम नागरिकों ने कस्बे में अपराधों पर नियंत्रण में सहायक बने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को अविलंब चालू कराने की मांग की । ताकि अपराधों पर नियंत्रण लग सके । पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया गया है ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.