India's No.#1 Hindi News Channel

मां और 4 बहनों की हत्या, किसने की कातिल की मदद? फरार शख्स की तलाश में पुलिस

लखनऊ के होटल में मां और 5 बहनों की हत्या करने वाले अरशद को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस बीच बड़ी जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. परिवार का एक और सदस्य अभी फरार है. ये कोई और नहीं, बल्कि अरशद के पिता हैं. माना जा रहा है कि वो भी हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं. फिलहाल उनकी तलाश जारी है.

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और 4 बहनों की हत्या, किसने की कातिल की मदद? फरार शख्स की तलाश में पुलिसउत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर… यहां नए साल में ऐसी दर्दनाक और खूनी वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल, यहां एक होटल में 5 लोगों की लाश मिली. पांचों एक ही परिवार की महिलाएं थीं. हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि उन्ही के परिवार के सदस्य ने अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. परिवार दो दिन पहले आगरा से लखनऊ पहुंचा था.

30 दिसंबर को परिवार ने होटल शरणजीत में कमरा किराए पर लिया. सोमवार सुबह होटल स्टाफ ने जब कमरे में बिखरी पांच लाशें देखीं तो उनकी चीख निकल गई. फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी भी उस वक्त कमरे में ही मौजूद था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिर आरोपी ने हत्याकांड की पूरी कहानी सुनानी शुरू की.

आरोपी का नाम अरशद है. मृतकों में अरशद की मां अस्मा और चार बहनें आलिया (उम्र 9 वर्ष), अल्शिया (उम्र 19 वर्ष), अक्सा (उम्र 16 वर्ष) और रहमीन (उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं. वहीं, अरशद के पिता फिलहाल मौके से फरार हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं. पुलिस की टीम अरशद के पिता की तलाश में जुटी है.

हाथ-गले पर हमले के निशान

जॉइन्ट सीपी बबलू कुमार ने बताया- अरशद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे आगे की पूछताछ जारी है. होटल शरणजीत के स्टाफ ने हमें हत्याकांड की सूचना दी थी. आरोपी अरशद के पिता को भी ढूंढा जा रहा है. हो सकता है कि उनका भी इस हत्याकांड में कोई हाथ हो. जब अरशद के पिता की गिरफ्तारी होगी, तभी इस बात की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. सभी के हाथ और गले पर धारधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं.

पारिवारिक कलह वजह?

मामला थाना नाका थानाक्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, होटल शरणजीत में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी. हत्या करने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है. आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है. हालांकि सच क्या है. इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है.

डीसीपी रवीना का बयान

डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा, ‘आज होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में ही उसने हत्या की बात कुबूल की. उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी. होटल वालों से भी पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच जारी है.’

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.