घने कोहरे की वजह से दो फ्लाइटें निरस्त, छह लेट हुईं, यात्री परेशान

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन में मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। कोहरे की वजह से शनिवार सुबह हवाई अड्डे पर आने वाली दो फ्लाइट रद्द कर दी गई। जबकि छह उड़ानों में देरी हुई। फ्लाइट्स के रद्द होने और देरी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट निरस्त
सीसीएसआईए के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2025 रद्द कर दी गई है। इसके अलावा बेंगलुरु से सुबह 9:10 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1977 भी रद्द कर दी गई है। वहीं, लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली एक उड़ान आठ घंटे विलंबित रही।कोहरे की वजह से इन शहरों की उड़ानों में देरी
- मस्कट जाने वाली ओमान एयर की फ्लाइट सुबह 9:05 बजे के बजाय दोपहर 12:20 बजे रवाना हुई।
- लखनऊ से पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:40 के बजाय दोपहर 12:10 पर, दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
- दोपहर 11:50 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे रवाना हुई।
- दोपहर 2:10 पर चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अब शाम 5:15 बजे उड़ान भरेगी।
- दोपहर 2:15 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अब दोपहर 3:20 पर रवाना होगी।
- मुंबई जाने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट शाम 5:30 बजे के बजाय अब शाम 7:50 बजे रवाना होगी।
ये फ्लाइटें हुईं लेट पहुंची लखनऊ
- दिल्ली से सुबह 7:55 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लगभग एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजे लखनऊ पहुंची।
- दम्माम से सुबह 6:25 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करीब ढाई घंटे की देरी से सुबह नौ बजे आई।
- रियाद से सुबह नौ बजे आने वाली फ्लायनास की फ्लाइट करीब 2 घंटे की देरी से 11 बजे बजे लखनऊ में लैंडिंग कर सकी।
- मस्कट से लखनऊ आने वाली सलाम एयर की फ्लाइट शनिवार तड़के 3:15 बजे के बजाय करीब 45 मिनट की देरी से सुबह चार बजे लखनऊ पहुंची।
Comments are closed.