India's No.#1 Hindi News Channel

हेलिकॉप्टर क्रैश में कानपुर के पायलट सुधीर यादव की मौत

लखनऊ। गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में दो पायलट और एक एयर क्रू गोताखोर की मौत हो गई है। हादसे के शिकार पायलट सुधीर यादव कानपुर के रहने वाले थे। इस मामले में आइसीजी ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए है। आइसीजी कि मुताबिक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एएचएलएमके 3 हेलीकाप्टर सीजी 859 पोरबंदर रनवे पोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.