अस्पताल से लौट रही वृद्ध महिला को बस ने रौंदा
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में अस्पताल से घर लौट रही एक वृद्ध महिला को बस ने रौंद दिया. घटना में महिला के दोनों पैर टूट गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल खून से लथपथ महिला को गंभीर स्थिति में सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं बस चालक घटना के बाद मौके से फरार है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और प्रकरण दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है.

Comments are closed.