India's No.#1 Hindi News Channel

स्वामित्व योजना के तहत् जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 बलिया माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह जी की उपस्थिति में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में स्वामित्व योजना के तहत् लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया गया। प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) पाते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक डॉ.ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर श्री आत्रेय मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों/ब्लॉकों/ ग्राम पंचायतों में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज सदर तहसील में कुल 3996 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया। इसी प्रकार तहसील बांसडीह में 4087 लाभार्थियों, तहसील बेल्थरा रोड में 7179 लाभार्थियों, तहसील बैरिया में 3227 लाभार्थियों, तहसील रसड़ा में 9624 लाभार्थियों तथा तहसील सिकंदरपुर में 4157 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 32270 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत् देशभर के लगभग 50 हजार ग्रामों के 65 लाख प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण लाभार्थियों को किया गया तथा योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया। इसका सजीव प्रसारण गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया। इसका भी सजीव प्रसारण गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.