महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 8.26 करोड़ से अधिक लोगों ने किया गंगा स्नान
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। पूरी दुनिया में महाकुंभ की भव्यता की चर्चा हो रही हैं। कुंभ मेले में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। सात समंदर पार के लोग भी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर भारतीय संस्कृति के गुण गा रहे हैं। संगम नगरी में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे है। महाकुंभ के पहले दिन 1 करोड़ लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं मकर संक्रांति के मौके पर 3.5 करोड़ लोगों ने शाही स्नान किया।
Comments are closed.