India's No.#1 Hindi News Channel

मौनी अमावस्या पर 10000000 श्रद्धालु महाकुंभ में आकर लगा सकते हैं आस्था की पवित्र डुबकी

आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. महाकुंभ में शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर भी साफ देखने को मिला है. हर राज्य से  श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं. Maha Kumbh, Maha Kumbh News, Maha Kumbh 2025, Kumbh, UP News

प्रयागराज के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों यानी (शुक्रवार और शनिवार) में ही सवा करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है. अब मौनी अमावस्या है. माना जा रहा है कि इस दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में आकर आस्था की डुबकी लगा सकते हैं.

 

प्रशासन अलर्ट पर

बता दें कि मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस की हरसंभव कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं और पूरे मेला क्षेत्र को ‘वाहन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया गया है.

एक बयान के अनुसार, संगम तटों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे. श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है और इस दौरान किसी भी तरह का प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा.

 

संगम पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो, इसके लिए आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर) निगरानी करेगा और भीड़ वाले इलाकों में त्वरित कार्यवाही के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं. इसी के साथ प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी की जा रही है, साथ ही अराजक और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.