India's No.#1 Hindi News Channel

फरार सौरभ शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर करने का दिया आवेदन

 करोड़ों की अवैध संपत्ति के मामले में सौरभ शर्मा ने सोमवार (27 जनवरी) को भोपाल जिला न्यायालय के लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अप्लाई किया है.

Crorepati constable Saurabh surrendered in court

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा लोकायुक्त में कोर्ट में कभी भी सरेंडर कर सकता है. शर्मा ने वकील के जरिए कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आवेदन किया था. आरोपी पूर्व कांस्टेबल छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा था.

करोड़ों की अवैध संपत्ति के मामले में सौरभ शर्मा ने सोमवार (27 जनवरी) को भोपाल जिला न्यायालय के लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अप्लाई किया है. इस पूरे मामले की जांच कर रहे डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी कोर्ट पहुंच गए हैं.

बता दें कि तीन प्रमुख जांच एजेंसी लोकायुक्त, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में सौरभ शर्मा के करोड़पति होने का खुलासा हुआ था. उसके घर पर ढाई क्विंटल से ज्यादा चांदी मिली. इसके अलावा एक कार बरामद हुई, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले थे. सौरभ शर्मा अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा था और जांच एजेंसी उसकी तलाश की जा रही थी. वहीं अब सौरभ शर्मा सरेंडर कर सकता है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.