India's No.#1 Hindi News Channel

महाकुंभ से संगम स्नान से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की रोड एक्सिडेंट में मौत

महाकुंभ से संगम स्नान से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई. घटना के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही सभी पहलुओं पर हादसे की जांच शुरू कर दी है.आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, पति-पत्नी सहित 2 बच्चों की मौत;  महाकुंभ में संगम स्नान करके लौट रहे थे

महाकुंभ से संगम स्नान करके लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं. दिल्ली का रहने वाला परिवार महाकुंभ में संगम स्नान के लिए गया था. सभी लोग स्नान करके दिल्ली लौट रहे थे. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वह हादसे कारणों को पता लगाने में जुट गई है.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आगरा के फतेहाबाद इलाके में भयंकर सड़क हादसा हो गया. यह हादसा सोमवार रात करीब 12.30 पर हुआ है. हादसे में एक दंपत्ति समेत उनके दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतक दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के रहने वाले थे. सभी लोग महाकुंभ में संगम स्नान करके लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से एक्सप्रेसवे पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई.

एक ही परिवार के चार की मौत

घटना में समय कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा (34), बेटे विनायक (4) और बेटी अहाना (12) के तौर पर हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटनी की सूचान दे दी है. घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश की नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हो गया.

सभी पहलुओं की जांज में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान नींद की झपकी आ गई होगी और फिर वह पहले डिवाइडर और बाद में ट्रक गई. हादसा इतना भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. 4 लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.