India's No.#1 Hindi News Channel

यूपी के BJP विधायक ने किया अपना पिंडदान और बन गए महाकुंभ में महामंडलेश्वर

पीलीभीत से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर बन गए हैं. निर्मल अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर बनाया है.

प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़े अपना-अपना विस्तार कर रहे हैं. अखाड़े लगातार अपने-अपने अखाड़ों को महामंडलेश्वर और महंत बना रहे हैं. बता दें कि अब भाजपा विधायक भी महामंडलेश्वर बन गए हैं. उन्होंने महामंडलेश्वर बनने से पहले अपना पिंडदान कर दिया है.

Mahamandaleshwar, Pilibhit BJP MLA, Pilibhit BJP MLA Pravaktananda, BJP MLA became Mahamandaleshwar, Pilibhit Barkheda Assembly, पीलीभीत बरखेड़ा विधानसभा, बीजेपी विधायक प्रवक्तानंद निर्मल बने महामंडलेश्वर

दरअसल पीलीभीत से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर बन गए हैं. निर्मल अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर बनाया है. महामंडलेश्वर बनने से पहले उन्होंने अपना पिंडदान किया. अखाड़े के साधु-संतों के सामने उनका  पट्टाभिषेक किया गया और भाजपा विधायक को महामंडलेश्वर बनाया गया.

 

2022 में जीते थे चुनाव

बता दें कि अक्रियधाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक बने थे. वह पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से भाजपा एमएलए हैं. साल 2003 में उनके गुरु स्वामी अलकनंदा ने उनको दीक्षा दिलाई थी. तब से वह समाज सेवा और धर्म सेवा के कार्य में लगे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, वह बचपन से ही आस्थावान थे और संत परंपरा का निर्वाह कर रहे थे. अब निर्मल अखाड़े ने उनको महामंडलेश्वर बना दिया.

ममता कुलकर्णी भी बन चुकी हैं महामंडलेश्वर

इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ में ही बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी महामंडलेश्वर बनी थी. किन्नर अखाड़े ने उनको महामंडलेश्वर बनाया था. महामंडलेश्वर बनने से पहले ममता कुलकर्णी ने संन्यास लिया था और अपना पिंडदान भी किया था. ममता कुलकर्णी का महामंडलेश्वर बनना काफी चर्चाओं में और विवादों में रहा था.

 

फिलहाल अब भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद को महामंडलेश्वर बनाया गया है. साल 2003 से ही वह संन्यास परंपार का पालन कर रहे थे.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.