India's No.#1 Hindi News Channel

मिठाई की दुकान में लगी आग : लाखों रुपए का सामान जलकर राख

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक मिठाई दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। सिलेंडर फटने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल मामले की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किशनपुर थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाला और आग को काबू किया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.