राम कोरी, विजय साहू…अयोध्या में दलित युवती के साथ क्या हुआ था? पुलिस ने ब्लाइंड केस का किया खुलासा
अयोध्या में नग्न अवस्था में मिली दलित युवती के शव को लेकर अयोध्या पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बता दें कि अयोध्या पुलिस की 4 टीमों ने मिलकर इस ब्लाइंड केस का खुलासा कर दिया है.
पुलिस ने ये बताया
पुलिस जांच में सामने आया है कि हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह ने शराब के नशे में युवती की हत्या की थी. हत्याकांड को अंजाम गांव के ही स्कूल में किया गया था. हत्या करके आरोपियों ने युवती का शव नाले के पास ही फेंक दिया था.
क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक घटना अयोध्या के सहनवा गांव से सामने आई थी. यहां लापता युवती का शव गांव के पास एक नाले में मिला था. युवती एक दिन पहले से लापता थी. युवती का शव न्यूड था. उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी. युवती के कपड़े भी खून से सने हुए मिले थे. इस मामले ने हड़कंप मचा कर रख दिया था.
Comments are closed.