India's No.#1 Hindi News Channel

महाकुंभ में लगी आग की घटना में कोई हताहत नहीं: UP पुलिस

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार (7 फरवरी) को एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान प्रयागराज महाकुंभ के शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर 18 में आग लग गई। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने आग पर काबू पाया। बता दें कि आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास घटी। मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। आग सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी।

आपको बता दें कि इस बार हरिहरानंद के टेंट में आग लगी है। टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.