India's No.#1 Hindi News Channel

दो बच्चों की मां को पति ने दुतकारा, धक्के मारकर निकाल दिया घर से बाहर

एमपी के इंदौर में शादी के 4 चार साल बाद एक शौहर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. फिर मारपीट कर घर से भी बाहर निकाल दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पति को दूसरी महिलाओं से बात करते रंगेहाथों पकड़ा था. पति इसी बात पर उससे झगड़ने लगा. उसे अनपढ़ और जाहिल बताकर तीन तलाक दे दिया.'मेरे सिर बंध गई अनपढ़...', दो बच्चों की मां को पति ने दुतकारा, धक्के मारकर निकाल दिया घर से बाहर; चुभ गई थी ये बात

साहब! मेरे पति ने मुझे धक्के मार-मारकर घर से निकाल दिया है. दो बच्चों को लेकर कहां जाऊं, समझ नहीं आ रहा… रोते-बिलखते एक महिला थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगने लगी. मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है. आरोप है कि यहां एक शौहर ने अपनी बीवी को दोनों बच्चों समेत धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया. दलील दी कि पत्नी अनपढ़ है और वो उससे ज्यादा पढ़ा लिखा है.

पीड़िता ने खजराना थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. उसने बताया- मेरे पति ने मुझे अनपढ़ और जाहिल कहकर पहले तो खूब पीटा. कहा कि मैं तुझसे ज्यादा पढ़ा लिखा हूं. मेरा जो मन करेगा, मैं वही करूंगा. जब मैंने पति का विरोध किया, और कहा कि कम से कम बच्चों का तो ख्याल करो. इस पर पर पति ने मुझे और ज्यादा पीटा. सास-ससुर ने भी मदद करने के बजाय मेरे पति का साथ दिया.

महिला ने कहा- सभी ने मिलकर मुझे घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया. इसके बाद मैंने किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी. वो लोग आए. उन्होंने भी ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की. लेकिन फिर भी ससुरालियों ने एक न सुनी.

पति के अन्य महिलाओं से संबंध

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं. शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. लेकिन वो सब कुछ सहती रही. फिर दो बच्चे हुए. तब भी पति नहीं सुधरा. एक दिन पति को अन्य महिलाओं से बात करते जब उसने रंगेहाथों पकड़ लिया तो घर में हंगामा मच गया. पति ने अनपढ़ और जाहिल कहते हुए बोला- तू तो अनपढ़ है. तेरे जैसी अनपढ़ मेरे सिर में बंध गई है. मैं तुझसे प्यार नहीं करता. मेरा जो मन करेगा मैं वो करूंगा. फिर उसने मुझे तीन तलाक दे दिया.

शादी के तीन साल बाद टूटा रिश्ता

इसके बाद महिला ने ससुरालियों से शिकायत की. लेकिन उन्होंने उल्टा बेटे का साथ दिया. पीड़िता ने कहा- मेरे साथ इस कदर मारपीट की गई जैसा किसी जानवर को पीटते हैं. मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकाल दिया गया है. अब मैं कहां जाऊं. समझ नहीं आ रहा. शादी के चार साल बाद ही मेरा तो रिश्ता ही टूट गया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.