India's No.#1 Hindi News Channel

जे एन सी यू में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर हुआ संपन्न



बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JNCU) में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का समापन आज बसंतपुर स्थित वृद्ध आश्रम में हुआ। इस शिविर का आयोजन कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में किया गया था।

शिविर के अंतिम दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने जागृति गीतों के माध्यम से समाज सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वयंसेवकों के उत्साह और समाज सेवा के प्रति उनकी भावना की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए समर्पित रहने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. लाल विजय सिंह ने कहा, “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भाव जागृत कर उन्हें सशक्त और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।”

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वित्त अधिकारी आनंद दूबे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. के. के. सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्राक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, डी एस डब्लू डॉ. अजय कुमार चौबे, डॉ. अनुराधा राय, और प्राध्यापकगण, कर्मचारी और स्वयंसेवकों का योगदान रहा, जिनमें खुशी सिंह, सुनिधि सोनी, शिवानी सिंह, श्वेता यादव, सोनाली ठाकुर, कृष्ण कुमार चौहान, कदम सिंह चौहान, सूर्य प्रकाश सिंह, गिरीश पुरी, अग्निवेश सिंह, अनिवेश शर्मा आदि शामिल हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.