India's No.#1 Hindi News Channel

राम नवमी पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा

अनपरा, सोनभद्र

राम नवमी के पावन अवसर पर रविवार सायं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में अनपरा बाजार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत सायं 5 बजे सिनेमा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर से ध्वज पूजन के साथ हुई। शोभायात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा महावीर चौक, निलयम होटल, काशी मोड़, ऑडी मोड़, गौरव कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। आदर्श नगर में मातृशक्ति द्वारा सामूहिक आरती की गई, वहीं समापन दुर्गा माता मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।

यात्रा के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने परंपरागत तलवारें व भगवा ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शोभायात्रा में भाग लिया। मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और सहभागिता देखने योग्य रही। धार्मिक भाव, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम इस शोभायात्रा में दिखाई दिया।

शोभायात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री पवन सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रभु श्रीराम को सनातन संस्कृति का आदर्श बताते हुए उनके चरित्र को सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का प्रेरणास्त्रोत बताया।

इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप राय, आर.जी. खंडेलवाल, प्रखंड अध्यक्ष सुनील पटेल, संयोजक पप्पू वैश्य, दीपक, मंत्री अंजनय पांडे, श्याम सुंदर अग्रहरि, जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक, अंबिकेश अज्जू सहित अनेक अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनपरा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा और रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.