India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी रिहन्द में सीआईएसएफ़ ने मनायाअग्निशमन सेवा दिवस

बीजपुर :- केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा द्वारा एनटीपीसी रिहन्द मुख्य अग्निशमन केंद्र पर “एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें ” के नारे के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया । इस अवसर पर 14 अप्रैल 1944 को बाम्बे डाकयार्ड में घटित भीषण अग्नि दुर्घटना में अग्निशमन के शहीदों की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय असाती, महाप्रबन्धक (संचालन एवं रखरखाव) एवं श्री प्रदीप कुमार (उप कमाण्डेन्ट/सीआईएसएफ ) द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया । कार्यक्रम के शुरुआत में निरीक्षक/अग्नि कैलाश चन्द्र गोरा ने अग्निशमन सेवा दिवस के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी । विशिष्ट अतिथियों में श्री के एस राव अपर महाप्रबंधक (फ्युल मैनेजमेंट), श्री ब्रिज किशोर पांडे, अपर महाप्रबंधक (एच०आर०), श्री प्रदीप कुमार (उप कमाण्डेन्ट/सीआईएसएफ ), श्री आलोक कुमार चौधरी, सहायक कमांडेंट (अग्नि), श्री वीरेंद्र कुमार नायक, अपर महाप्रबंधक ( सेफटि), प्रेस व मीडिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे । मुख्य अतिथि श्री संजय असाती, रिहन्द परियोजना ने अधिकारियों एवं जवानों से अग्नि सुरक्षा हेतु शपथ दिलवाई तथा संयंत्र व घरों में अग्नि दुर्घटनाओं व जानमाल के नुकसान को रोकने एवं जनसाधारण में आग के खतरों के बारें में जागरूकता फैलाने की अपील की । इस अवसर पर सीआईएसएफ रिहंद के इकाई प्रभारी उप कमांडेंट श्री प्रदीप कुमार ने सभी से अग्नि सुरक्षा कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रोत्सहित किया । कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक/अग्नि कैलाश चन्द्र गोरा द्वारा किया गया । इस मौके पर निरीक्षक/अग्नि राधेश्याम, निरीक्षक/कार्य एम पी यादव, निरीक्षक/कार्य मुकेश चौधरी, निरीक्षक/कार्य के के सिंह, निरीक्षक/कार्य पी के गोराई समेत सीआईएसएफ़ दस्ते के बल सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा आग के प्रति सावधानी व जागरूकता बढ़ाने हेतु बैनर, पम्प्लेट एवं बुक्लेट का विमोचन भी किया गया । इस सप्ताह के दौरान, संयंत्र के कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूली बच्चों, घरेलू महिलाओं एवं अन्य के बीच अग्निशमन से संबन्धित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता एवं आग पर जल्द काबू पाने के तरीकों जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । अन्त में अग्निशमन शाखा प्रभारी सहायक कमांडेंट /अग्नि, श्री आलोक कुमार चौधरी ,ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अतिथियों को अपना बहुमूल्य समय निकालकर अग्निशमन सेवा दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.