मुख्य चिकित्साधिकारी ने क्षय रोगियों को दिया पोषण पोटली

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया
बलिया मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। माननीय प्रधानमंत्री ने 2025 तक भारत को टी बी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। आमजन में भी काफी जागरुकता आयी है, हम सबको मिलकर टीबी को हराना है।
मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से गोद लिए गए सभी क्षय रोगियों को पोषण पोटली(भूना चना, मूंगफली, सत्तू, सोयाबीन, राजमा, गुड़, जी आर डी पावडर) दिया गया। डॉ संजीव वर्मन ने रेड क्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों में हमेशा नम्बर वन रहती है, चाहे बाढ़ आपदा हो, आगजनी हो या कोई भी आपदा हो।
” जागरुकता व सम्पूर्ण इलाज से ही खत्म होगी टी बी” – डॉ आनंद
टी बी मुक्त भारत पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित सभी से आवाहन किया कि अपने आस पास के लोगों जिनमें टी बी के लक्षण दिखाई दें उन्हें सरकारी अस्पताल में जांच कराने के लिए अवश्य भेजें।
इस अवसर पर डी पी एम राजशेखर,रेड क्रॉस से जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, नितेश पाठक, अनुपम सिंह, अभिषेक सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, धमेंद्र कुमार, गुन्जन कुमार, अनुप, आशीष सिंह, विवेक सिंह, आशुतोष राय, दीपक कुमार आदि सम्मानित अधिकारी पदाधिकारी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
Comments are closed.