India's No.#1 Hindi News Channel

ऑपरेशन सिंदूर से सेना का पलटवार, 9 आतंकी ठिकाने तबाह – भाकियू महाशक्ति ने सेना और पीएम मोदी को दी बधाई

बुलंदशहर ब्रेकिंग

बुलंदशहर। भारत की सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से ले लिया है। इसमें पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। भारतीय वायुसेना ने  जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को रात के वक्त निशाना बनाया। जिनमें आतंकियों के छिपने के नौ ठिकाने शामिल हैं।
      इस ऑपरेशन पर बुधवार को लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जिसमें भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा सुनिए।

ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। हम देश की सेना के साथ हैं, हम देश के प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना व प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हैं।हमारे संगठन देश के साथ है और लड़ने को तैयार है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.