भीलवाड़ा के जहाजपुर में युवक की पीट-पीट कर हत्या
भीलवाड़ा के जहाजपुर में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. हिंदू संगठन इस हत्याकांड से काफी गुस्से में हैं. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस वक्त उस इलाके में कैसा माहौल है चलिए जानते हैं…![नहीं खुले बाजार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, 20 पर FIR... भीलवाड़ा में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात? नहीं खुले बाजार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, 20 पर FIR... भीलवाड़ा में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात?]()
राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार शाम को कुछ ऐसा हुआ, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया. यहां जहाजपुर कस्बे में एक कार का संतुलन बिगड़ा और वो ठेले से जा टकराई. भीड़ ने फिर कार सवार हिंदू युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. इसके विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा अस्पताल के बाहर टेंट लगाकर धरना देने की तैयारी की जा रही है. वहीं, अब तक जहाजपुर के मुख्य बाजार भी नहीं खुले हैं. घटना के बाद देर रात छुटपुट पथराव की भी खबर है.
मौके पर पहुंचे विधायक गोपीचंद मीणा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. तनाव बढ़ता देख पुलिस ने 16 नामजद व 20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार टोंक के छावणी के रहने वाले वाले चार युवक सीताराम, सिकंदर, दिलखुश और दीपक कार से जहाजपुर आए थे. ड्राइविंग करने वाले सिकंदर कीर ने बताया कि वे सभी उसकी बहन के यहां एक कार्यक्रम में आए थे.

Comments are closed.