India's No.#1 Hindi News Channel

आपदा पीड़ितों की मदद पर कंगना रनौत ने कही ऐसी बात

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने सबसे ज्यादा मंडी जिले में तबाही मचाई है. मंडी जिले में आई आसमानी आफत में कई लोगों की मौत हो गई. कई अभी भी लापता है. ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता सांसद कंगना रनौत के आपदा क्षेत्र में नहीं आने को लेकर सवाल खड़े किए और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया. वहीं, अब कंगना मंडी जिले के दौरे पर पहुंची तो उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर वो फिर से विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स की निशाने पर आ गई हैं. कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना पर निशाना साधा है.Etv Bharat

जानिए सांसद कंगना रनौत ने क्या कहा?

रविवार को सांसद कंगना रनौत ने आपदा प्रभावित मंडी जिले का दौरा किया और जमीनी स्तर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान आपदा में लोगों की मदद को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना रनौत हंसते हुए ने कहा, “मेरे पास तो कोई कैबिनेट तो है नहीं मेरे पास दो भाई हैं, जो साथ-साथ चलते रहते हैं. यही मेरा कैबिनेट है और यही मेरा सारा कुछ है. मेरे पास कोई रिलीफ और डिजास्टर फंड तो है नहीं, मैं पहुंच तो जाती हूं, मेरे पास ना कई अधिकारी है. सांसद की एक लिमिट वर्क होती है, जो पार्लियामेंट तक होती है. बार-बार खैर हम लोगों को बताते भी हैं, फिर भी हम अपान सात्वना लेकर पहुंच जाते हैं. लेकिन जिनका ये काम है वो मुंह दिखाते नहीं है. वो अपना मुंह छुपाकर बैठे हुए हैं. लोगों का पैसा खाकर बैठे हुए हैं. फिर भी जो मेरे हक में या मेरे स्कोप ऑफ वर्क में है, वो केंद्र से मदद लेकर आऊंगी”.

कंगना पर विक्रमादित्य सिंह ने साधा निशाना

वहीं, कंगना रनौत के बयान पर सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निशाना साधा है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा, “किसी की मदद करने के लिए कुर्सी की जरुरत नहीं होती. कैबिनेट हो या ना हो दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है. दुख हुआ जेख कर कैसे इस सारे विषय का उपहास उड़ाया जा रहा था”.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.